Lena River : जानिए लेना नदी के बारेमें पूरी जानकारी ...

 नमस्कार दोस्तों 

आज हम जानेंगे दुनिया की सबसे लम्बी नदियों मे से एक लेना नदी (Lena River) के बारे में। लेना नदी Russia के साथ दुनिया की प्रमुख नदियों में से एक है। लम्बाई के अनुसार यह दुनिया की 10वी (10th) सबसे लम्बी नदी है।  जो की बाइकाल पर्वत (Baikal Mountain) से निकलती है और Laptev Sea (लापतेव सागर ) में जाकर गिरती है। इसकी की लम्बाई की बात करे तो ये नदी आपने Origin से लेकर Laptev Sea तक लगभग 4500 किलोमीटर की लम्बी यात्रा तै करती है। 

लेना नदी के बारे में : 

लेना नदी की भूगोल की बात करें तो यह नदी मध्य साइबेरिया की पहाड़ी मैदान के दक्षिण में स्तिथ बाइकाल पर्वत (Baikal Mountain) से निकलती है। जो की 1,640 मीटर की ऊंचाई पर है। इसका Origin स्थल Baikal Lake से पश्चिम में 7 किलोमीटर की दुरी पर स्तिथ है। यह नदी बाइकाल पर्वत से निकल कर साइबेरिया के पूर्वी भाग में बहती हुई Arctic Ocean में जा कर गिरती है। देखाजाए तो पूरी नदी तीन भागो में विभाजित है। पहली नदी के Origin से लेकर एक बड़ी सहायक नदी वितिम नदी (Vitim River) जो कि ऊपरी भाग हैं। दूसरी Vitim River से Aldan River  तक जो कि मध्य भाग हैं।और तिसरी Aldan River से लापतेव सागर तक निम्न भाग हैं। 

लेना नदी के कई सारे सहायक नदियां है। यह नदी साल के सात से आठ महीने तक बर्फ में जमी रहती है। Spring Season के बाद नदी के ऊपरी भाग का बर्फ धीरे धीरे पिघलने लगता है पर निम्न भाग का पानी अब भी जमी रहती है, इसी कारण नदी के ऊपरी भाग का पानी मैदान में चला जाता है। परिणाम स्वरुप लेना नदी का Delta (त्रिकोण भूमि) एक बड़ी त्रिकोण भूमि है। और यह पूरी डेल्टा इसीतरह पानी फैलने की वजह से दलदल बन जाता है। Vitim River (वितिम नदी), Aldan River (एल्डन नदी), और Kirenga River (किरेंगा नदी) इसके कुछ मुख्य सहायक नदी है। Sakha Republic (शाखा गणतंत्र) की राजधानी शहर Yakutsk City इसी नदी के किनारे बसा है। इस नदी में एक भी डैम आजतक नहीं बनी है, इसका कुल जलआकार का क्षेत्रफल 25,00,000 वर्ग किलोमीटर है। लेना नदी एक लम्बे सफर तय करते हुए आर्कटिक महासागर के लापतेव सागर में बिलाय हो जाती है।